August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में कार से आकर युवक ने गोमती नदी में कूद कर दी जान

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(लखनऊ )

लखनऊ में शनिवार को गोमती नदी के पुल से कूदकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक लाल रंग की टोयोटा ग्लैंजा (UP 32 MW 0808) से आया था। युवक को कूदते  लोगो ने देख लिया है गुजर रहे लोगों ने पुलिस को राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला लिया गया है ।

पुल पर खड़ी युवक की गाड़ी से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है- मैं मरने जा रहा हूं। रूम की चाबी मेरी गाड़ी में है। मेरा रूम भाई और पत्नी के सामने खोलना। मेरा सारा सामान मेरे भाई को दे देना। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

शनिवार को सुबह करीब साढ़े 8 बज रहे थे। लखनऊ के 1090 चौराहे से समता मूलक चौराहे के बीच गोमती नदी के पुल पर एक युवक ने अपनी कार रोकी। वह पुल पर गया। थोड़ी देर तक वहां खड़े होकर कुछ सोचता रहा है । इसके बाद उसने गोमती नदी में छलांग लगा कर अपनी जान दे  दी।

युवक गोसाईंगंज सीएचससी में काम करता था पुलिस जांच में पता चला कि गाड़ी अनूप कुमार की है। वह सुल्तानपुर जिले के कुरेभार क्षेत्र का रहने वाला था। इस समय लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित चंद्रा पनोरमा अपार्टमेंट में रहता है। वह गोसाईंगंज सीएचससी में काम करता है।

Related posts

फर्रुखाबाद में मौसम बदला, तेज हवा-बूंदाबांदी:नवाबगंज में 27 गांवों की बिजली गुल,

Bhaskarnews

फायर एंड सेफ्टी NOC के बिना धडल्ले से चल रहा अस्पताल,NICU में भर्ती 14 बच्चे

admin

प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय योजना में गड़बड़ी, विकलांग व्यक्ति का नाम पात्रता सूची से कटवाया : जिलाधिकारी से की शिकायत

admin

Leave a Comment