March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

उत्कृष्ट कार्य के लिए नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरुस्कार से राष्ट्रपति ने किया कायमगंज की बेटी को सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य के लिए नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरुस्कार से राष्ट्रपति ने किया
कायमगंज की बेटी को सम्मानित
-सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में लोगों ने खुशी व्यक्त कर दीं शुभकामनाएँ

कायमगंज /फर्रुखाबाद(जिला संवाददाता, अनुराग सिंह गंगवार) उत्कृष्ट कार्य के लिए नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरुस्कार से राष्ट्रपति ने किया

कायमगंज की बेटी को सम्मानित

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत कायमगंज की बेटी प्रेमरोज सूरी को कोविड काल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर लोगों ने खुशी व्यक्त कर बेटी को शुभकामनाएँ दीं ।
नगर के रेलवे रोड़ स्थित लायल कम्पाउंड निवासी मिशनरी क्रिश्चिन कॉलेज की पूर्व एजुकेशनल डायरेक्टर प्रमिला लायल की भतीजी प्रेमरोज सूरी नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में सहायक नर्सिंग अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कोविड के दौरान संक्रमण नियंत्रण को लेकर बेहतर कार्य किया था और साथ ही कोरोना से पीडित मरीजों के इलाज के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। वहीं क्षेत्र के कई गरीब संक्रमित मरीजों के इलाज में मदद करती हैं। बुघवार को प्रेमरोज सूरी को नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा सम्मानित किया । इस कामयाबी पर नगर व आसपास क्षेत्र में खुशी की लहर की दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर बेटी को शुभकामनाएं दे । उनके मानव हित में किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना की है।

Related posts

कछौना के यू०जे० इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एसपी ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

admin

पट्टा आबंटन में शासनादेश का पूरी तरह अनुपालन किया जाये: डीएम

admin

तंबाकू गोदामों में पहुंचकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड टीम ने जांचा प्रदूषण का स्तर -टीम पहुंचने की सूचना पर व्यापारी नेता मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने टीम से जानकारी प्राप्त की

admin

Leave a Comment