October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

लगातार बारिश से कई कच्चे मकान गिरे ग्रामीणों में दहशत

लगातार बारिश से कई कच्चे मकान गिरे ग्रामीणों में दहशत
रिपोर्टर जहीर खान
कमालगंज, जिला संवाददाता अनुराग सिंह गंगवार

थाना क्षेत्र कमालगंज के ग्राम निनोरा वा राजेपुर सराय मेंदा में लगातार हो रही बारिश से कई कच्चे मकान गिर गए जिससे ग्रामीण दहशत में है कल से हो रही लगातार बारिश में निनौरा ग्राम निवासी रीना पत्नी इसरार ,हरिराम प्रजापति, अबिला पत्नी सगीर, सुनीता पत्नी स्वर्गीय अहिबरन जाटव, सम्मी पत्नी साकिर, सुहाना पत्नी अंसार, सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक कच्चे मकान गिर गए जिसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है सूचना ग्राम प्रधान गफ्फार खान को दी गई मौके पर पहुंचे प्रधान ने घटना का जायजा लिया तथा कच्चे मकानों को गिरने की सूचना संबंधित लेखपाल और तहसील के अधिकारियों को दे दी गई है ग्राम प्रधान ने बताया कि इन लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सूची में गए हैं जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर इनको आवास उपलब्ध कराए जाएंगे तब तक जो सहायता हो सकती है वह शासन से मुहैया कराई जाएगी ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कच्चे मकान की संख्या अधिक है जिससे ग्रामीण अपने परिवार के साथ दहशत में जी रहे हैं लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकान में रह रहे लोगों के माथे पर चिंता की लकीरे दिखाई दे रही हैं वही राजेपुर सराय मेदा में हरिराम का मकान वा हाजी शाहिद का मकान भी वारिस में गिर गया कोई भी अपरिय घटना नहीं घटी फिलहाल बारिश का कोई अनुमान नहीं है प्रशासन ने फर्रुखाबाद को रेड अलर्ट पर डाल रखा है

Related posts

इकदिल हाईवे पुल पर ट्रांसफार्मर में आग, बड़ा हादसा टला

Bhaskarnews

गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी ने गन्ना विकास समिति की समीक्षा

admin

सर्राफ को लूटने वालों का एनकाउंटर:2 के पैर में मारी गोली, तीसरे को दौड़ाकर दौड़ाकर पकड़ा

Bhaskarnews

Leave a Comment