October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये:-डीएम

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को ससमय निस्तारित कराया जाये। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत प्राप्त अवशेष निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं। उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में ऋण स्वीकृति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उद्योगपति नवल माहेश्वरी ने बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में हुए विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया। इस अवसर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी व उद्योग प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने राजघाट मेला स्थल का किया निरीक्षण

admin

अष्टमी व राम नवमी के आयोजनों हेतु तहसील व ब्लॉक स्तरीय बैठकें संपन्न

admin

कक्षा 4 की छात्रा के साथ किया अशोभनीय कार्य अध्यापक हुआ निलंबित

admin

Leave a Comment