October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

उधार शराब न देने पर विवाद, दबंग ने सेल्समैन पर किया जानलेवा हमला

उधार शराब न देने पर विवाद, दबंग ने सेल्समैन पर किया जानलेवा हमला

भास्कर न्यूज एजेंसी

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी जिले के बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में एक शराब की दुकान पर उधार शराब न देने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंग ने सेल्समैन पर कांच की बोतल से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नेपालपुर गांव निवासी अनूप जायसवाल बाराबंकी जनपद में बड्डूपुर क्षेत्र के कस्बा रीवा सीवा में अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन के तौर पर कार्यरत हैं। रविवार को रीवा सीवा गांव निवासी करण वर्मा दुकान पर पहुंचा और उधार शराब की मांग की। बताया जा रहा है कि जब सेल्समैन अनूप ने उधार शराब देने से मना किया तो करण आगबबूला हो गया। गुस्से में करण ने सेल्समैन से मारपीट शुरू कर दी इसी दौरान आरोप है की करण ने कांच की बोतल उठाकर सेल्समैन के सिर पर हमला कर दिया। इस हमले से अनूप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अनूप ने घटना की सूचना बड्डूपुर कोतवाली में दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी करण वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है।

Related posts

सामु० स्वा० केन्द्र में मॉक ड्रिल आयोजन कर आपात चिकित्सा व्यवस्था का किया गया परीक्षण

admin

नई चौकी बनने से क़ानून व्यवस्था के बेहतर बनाने में मदद मिलेगी ;-रजनी तिवारी

admin

बर्धमान जैन अस्पताल में 60 बुजुर्ग मोतियाबिन्द मरीजों के हुए सफल ऑपरेश

admin

Leave a Comment