August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

एनसीसी गर्ल्स वटालिएन ने हवाई हमलों से बचाव के लिए कराया मॉकड्रिल , बताए सुरक्षा के अन्य तरीके

भास्कर न्यूज एजेंसी –
सिटी रिपोर्टर – दानिश खान
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज नगर के शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में आज यूनिट 4 यू पी गर्ल्स
बटालिएन एन• सी• सी • फतेहगढ के कमान अधिकारी कर्नल विजेन्द्र शारदा के दिशा निर्देशन में माक ड्रिल का आयोजनात्मक अभ्यास कराया गया । जिसमें मुख्य रूप से हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल आयोजन अभ्यास द्वारा जानकारी कराई गई । इस मौके पर ब्लैकआउट, सायरन आदि के बारे में सभी को बताया गया । उसका सफल प्रदर्शन करके सभी को जागरूक किया गया – ,4 यू पी गर्ल्स बटालियन NCC से आए नायाब सूबेदार सतपाल और VHM जयचंद के साथ एनसीसी सह अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा ने एनसीसी कैडेट्स के सहयोग से इसके बचाव का प्रदर्शन करके दिखाया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने इसमें क्या – क्या सावधानी बरतनी चाहिए जानकारी दी । वहीं सीएचसी कायमगंज से आए डॉ० जितेंद्र ने बताया कि यदि कोई घायल हो जाए तो क्या और किस तरह त्वरित उपचार दिया जाए प्रदर्शन कर जानकारी कराई । इस मॉक ड्रिल आयोजन अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल , ममता सिंह, संतोष शर्मा, लक्ष्मी गंगवार , मनीषा गौर. विकास श्रीवास्तव, सायना ,अक्षिता यादव आदि शिक्षक व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related posts

337 रिक्रूटों ने ली देश सेवा करने की शपथ

admin

पेयजल व्यवस्था बदहाल – न० पा० द्वारा रखी गई वाटर कूलर टंकी नाले में पड़ी फांक रही धूल – नहीं बुझ रही प्यासों की प्यास

admin

आमजन की संतुष्टि ही उनका अंतिम लक्ष्य है। नये वर्ष में वह और उनकी टीम नयी ऊर्जा के साथ कार्य करेगी :-जिलाधिकारी

admin

Leave a Comment