March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

कमालगंज में किया गया रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद – लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर शुक्रवार सुबह कमालगंज में ‘रन फॉर यूनिटी 2025’ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में पुलिसकर्मी, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया।

यह दौड़ सीओ अमृतपुर संजय वर्मा और इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ कस्बा के रेलवे स्टेशन तिराहे से हुआ, जहाँ से प्रतिभागियों ने गौसपुर गुमटी तक दौड़ लगाई।

दौड़ में पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेट्स के साथ आरपी इंटर कॉलेज और फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज के छात्रों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर, इंस्पेक्टर व कस्बा प्रभारी संदीप कुमार ने छात्रों और एनसीसी कैडेट्स को पानी की बोतलें और बिस्किट पैकेट वितरित किए।

Related posts

किसानों की 9 सूत्रीयों समस्याओं को लेकर आज भारतीय किसान संघ द्वारा जिला अधिकारी को सोपा गया ज्ञापन

admin

गंभीर हालत में रस्सी से बंदी पड़ी खाई मिली महिला सूचना पर पहुंची पुलिस

admin

कानपुर में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी पर हुआ पथराव भाजपाइयों ने किया हंगामा,

admin

Leave a Comment