October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

कमालगंज में किया गया रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद – लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर शुक्रवार सुबह कमालगंज में ‘रन फॉर यूनिटी 2025’ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में पुलिसकर्मी, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया।

यह दौड़ सीओ अमृतपुर संजय वर्मा और इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ कस्बा के रेलवे स्टेशन तिराहे से हुआ, जहाँ से प्रतिभागियों ने गौसपुर गुमटी तक दौड़ लगाई।

दौड़ में पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेट्स के साथ आरपी इंटर कॉलेज और फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज के छात्रों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर, इंस्पेक्टर व कस्बा प्रभारी संदीप कुमार ने छात्रों और एनसीसी कैडेट्स को पानी की बोतलें और बिस्किट पैकेट वितरित किए।

Related posts

मामला जमीन अंश निर्धारण में लेखपाल का कारनामा : – दिव्यांग कृषक ने लगाया लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप

admin

घायल हुए गोवंश की सुरक्षा तथा उपचार को लेकर गौ रक्षा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने जताया आक्रोश

admin

तीन युवकों ने नाबालिक छात्रा से चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म

admin

Leave a Comment