July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगर

कानपूर में ट्राला और डंपर भिड़े, दो युवक की हुई मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (कानपुर)
कानपुर के चकेरी स्थित श्याम नगर से यशोदा नगर के बीच फ्लाईओवर पर ट्राला और डंपर के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राला के चालक व परिचालक में युवक की मौत हो गई। सूचना पर चकेरी पुलिस पहुंची। कटर से काटकर शव को निकलवाए गया

हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। क्रेन की मदद से पुलिस ने वाहन किनारे रोक लिया इसके बाद यातायात सुचारू रूप से संचालित हो पाया पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित किया।
हमीरपुर के मुस्करा बिहुनी निवासी उदयभान (23) गांव के ही परिचालक बबलू के साथ डंपर में ईंट लादकर लखीमपुर से मुस्करा जा रहा था। फ्लाईओवर पर श्याम नगर के आगे प्रताप होटल के पास डंपर में कुछ खराबी आ गई थी इस पर उदयभान और बबलू नीचे उतरकर उसे ठीक कर रहे थे।

तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने डंपर में टक्कर मार दी। जिससे डंपर के नीचे घुसकर काम कर रहे परिचालक बबलू की पहिये के नीचे कुचलकर मौत हो गई। वहीं पीछे से टक्कर मारने वाले ट्राला के चालक बिहार के रोहताश गोरारी तेंदुआ निवासी उपेंद्र कुमार सिंह (44) की भी मौत हो गई थी

Related posts

लखनऊ स्टेशन में सो रही महिला का बच्चा चोरी:पति से झगड़ा करके 3 बच्चों को लेकर आई थी

Bhaskarnews

_चौधरी अजित सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी_

admin

आयोजित समाधान दिवस में मंडी समिति अधिकारियों से परेशान धान उत्पादक कृषक ने मांगी अन्य प्रांत में धान बेचने की अनुमति

admin

Leave a Comment