October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगर

कार में लगी आग,फायर ब्रिगेड ने 30 मिनट में पाया काबू, मची अफरा-तफरी

कानपुर स्थित विकास भवन के पास कार में आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। फायर विभाग को सूचना देने पर मौके पर दमकल पहुंची और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

सोमवार सुबह एक जेन नम्बर यूपी 78 बीडब्ल्यू 3988 विकास भवन के पास खड़ी हुई थी अचानक उसमें आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई है। आग ने देखते देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची।

इस घटना के चलते ट्रैफिक का आवागमन थोड़ी देर के लिए रोका

ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर चल रहे आवागमन थोड़ी देर के लिए रोक दिया। जिससे जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद इलाकाई लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कर्नलगंज फायर स्टेशन से एक दमकल मौके पर पहुंची। आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। सीएफओ दीपक कुमार ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण क्या था इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी ने पिहानी ब्लाक का किया निरीक्षण

admin

फर्रुखाबाद के गुड़गांव देवी मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें:सुबह 6 बजे खुले कपाट चैत्र नवरात्रि शुरु

Bhaskarnews

हरिद्वार से 356 किमी पैदल कांवड़ लेकर पहुंचे 17 शिवभक्त, सोम सरोवर मंदिर में किया जलाभिषेक

admin

Leave a Comment