October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाब

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (सीतापुर)

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाब

दीपक कुमार मिश्रा

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव एक लाख से अधिक बड़े बाबा के अनुयाई कोटवाधाम पंहुच कर पवित्र अभरन सरोवर में डुबकी लगा कर स्वामी जगजीवन दास बड़े बाबा की समाधि पर चादर परसाद चढा अपने को कृतार्थ कर रहे हैं।
मन्दिर में मेलार्थियों के सुरक्षार्थ मन्दिर के प्रसाद चढाने वाले स्थान पर पुलिस उपाधीक्षक रामनगर सौरभ श्रीवास्तव पुलिस कर्मियों के साथ श्रद्वालुओं के प्रसाद चढाने में लाइन लगवा कर प्रसाद चढवा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार मेला परिसर की कमान देख रहे पी ए सी होमगार्ड, पीआरडी के जवान मेलार्थियों के सुरक्षार्थ जगह जगह पर ड्यूटी कर रहे हैं।नायब तहसीलदार रामनगर सैय्यद तहजीब अखतर व नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय,एस एस आई विष्णु कुमार शर्मा कोतवाली से खोया पाया केन्द्र संचालित कर विछुडे लोगों को परिजनों से मिलवा रहे हैं।
मेले में मिठाई चाय पान,कपडे की दुकान, कास्मेटिक दुकानें वर्तन दुकान, तथा पशु बाजार में आये मवेशी भैंस गाय,पडिंया,दरियाबाद की नागरा जूती,जूते लइया प्रसाद की दुकानें आकर्षण केन्द्र विन्दु है।
मेले में हो रही विक्री से जगदीश प्रसाद गुप्ता, केदारनाथ,लवलेश रामफेर सिंह, त्रिवेणी प्रसाद गुप्ता राममिलन छोटे यादव आदि दुकानदारों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी।

स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग ने स्टाल लगा रखें हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्टाल पर आशीष त्रिपाठी आदि स्वास्थ्य कर्मी पशुपालन विभाग के स्टाल पर पशु चिकित्साधिकारी डा विशाल सिंह,अम्बुज तिवारी पशुधन प्रसार अधिकारी, मंशाराम पैरावेट आदि मौजूद हैं।
मेले में ब्लाक दरियाबाद मोनिका पाठक बी डी ओ दो दर्जन सफाई कर्मियों को मेले की साफ सफाई के लिए लगा रखा है। सफाई ब्यवस्था दुरुस्त नजर आयी। सुबह 5 बजे से ही सफाई कर्मी मुख्य सडक मन्दिर पंहुच मार्ग अस्पताल, स्कूलों के पास साफ सफाई की।

उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह मेला परिसर पार्किंग स्थल आदि का निरीक्षण करती हुई नजर आंयी।एस डी एम मन्दिर पंहुच कर सी सी टी वी कैमरों को चेक किया,अभरन सरोवर में नाव गोताखोरों को देखा।

Related posts

भगवान परशुराम पर गलत बयानबाजी पर विवाद : ब्राह्मण समाज ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

admin

10 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

admin

हरदोई के प्रगतिशील किसानों को डीएम ने किया सम्मानित

admin

Leave a Comment