October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

किशोरी मोना की संभावित हत्या का मामला

किशोरी मोना की संभावित हत्या का मामला : –
यदि परिजन दोषी नहीं तो आखिर घर पर ताला लगा क्यों हो गए फरार?
– सीसीटीवी सर्विलांस आदि से पता लगाने का प्रयास कर पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए कर रही जांच
भास्कर न्यूज एजेंसी : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर कायमगंज के मोहल्ला नुनहाई से अचानक लापता हुई किशोरी मोना और उसके परिवार के गायब होने के मामले में किशोरी के मामा की तहरीर पर हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोहल्लेवालों से घटना की जानकारी ली। वहीं आस-पास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर फुटेज हासिल किए। घटना के पांचवे दिन सीसीटीवी कैमरे में एक कार के नजर आने से मामला और सनसनीखेज बन गया है।
नगर के मोहल्ला नुनहाई में पिछले तीन दिनों से वायरल हुए वीडियों के आधार पर चर्चाओं का बाजार गर्माता जा रहा है। शुक्रवार को इस मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब कोतवाली पुलिस मोहल्ले में पहुंची और उसने तहकीकात शुरू की। मोहल्ले की महिलाओं ने पुलिस को स्पष्ट रूप से बाइक पर जाने वाले युवकों के साथ एक किशोरी का शव होने की आशंका जताई थी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया था। इसी बीच लापता किशोरी का मामा विनोद तोमर निवासी फतेहपुर थाना अलीगंज जनपद एटा भी कोतवाली पहुंच गया था और उसने प्रार्थनापत्र देकर अपनी भांजी मोना की हत्या परिजनों द्वारा किए जाने का शक जताते हुए प्रभारी निरीक्षक से कार्यवाही की मांग की। उसके दिए प्रार्थनापत्र के आधार पर शनिवार को कस्बा चौकी इंचार्ज नागेन्द्र सिंह,मंडी चौकी इचार्ज अबधेश कुमार पुलिस बल के साथ मोहल्ले में पहुंचे और उन्होंने घटना की बाबत आस-पास के घरों में लोगों से अलग-अलग पूछताछ की। वहीं तीन दिन से बंद घर को भी तांकझांक कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने वायरल वीडियों में दिख रही बाइक के जाने वाले मार्ग पर कई घरों में लगे सीसीटीवी खंगाले और फुटेज एकत्र किए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामा की तहरीर पर जांच की जा रही है और सम्बन्धित आरोपियों के रिश्तेदारों व मिलने वालों से पूछताछ की जा रही है साथ ही सर्विलांस का सहारा ले आरोपियों को ढूंढकर लाने के साथ ही अन्य जानकारी जुटाई जा रही है ।

Related posts

जिसका मन वश में नहीं है, न वह न तो योगी है, न ही संन्यासी है:-सुदासानंद

admin

नई चौकी बनने से क़ानून व्यवस्था के बेहतर बनाने में मदद मिलेगी ;-रजनी तिवारी

admin

नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

admin

Leave a Comment