September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

क्विज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को एसपी ने मेडल देकर किया सम्मानित

 

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)समाधान अभियान एवं इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के साझा प्रयास “चुप्पी तोड़ हल्ला बोल” कार्यक्रम के अंतर्गत आज कोतवाली देहात पर स्थित बाल मित्र केंद्र पर वीर बाल दिवस के उपलक्ष में बच्चों के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रथम आए हुए 11 बच्चे लक्ष्मी पांडे ,स्वामी गौतम, अद्वैत कुशवाहा, रिद्धि शर्मा ,अंशु गुप्ता ,कृष्णा पांडे, दीप्ति मिश्रा, हर्ष मिश्रा, सौरभ वर्मा, अभिषेक सक्सेना एवं आर्यन कश्यप को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर समाधान अभियान के निदेशक सौम्या द्विवेदी ने बच्चों को सुरक्षित रहने एवं वीरता के साथ हर परिस्थिति का सामना करने के बारे में बताया। मौके पर कोतवाली देहात के थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने पूर्ण सहयोग किया। संस्था ओर से मृदुल अवस्थी, सूरज शुक्ला, दीपांशु चतुर्वेदी, सीता वर्मा एवं प्रियांशु अवस्थी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तर प्रदेश प्रभारी ने पीड़ित परिवार से मिल उनको आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी भी उपस्थित रहे उन्होंने

admin

स्वरा भास्कर पर कंगना रनोट ने कसा तंज, पहले दोस्त हुआ करती थीं दोनों

admin

भाजपा की साजिश के चलते टला मिल्कीपुर उपचुनाव ,अखिलेश यादव

admin

Leave a Comment