October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

क्षय रोग समाप्ति के लिए सघन टीवी अभियान के प्रारंभ में लिए पांच रोगी उपचार के लिए गोद

क्षय रोग समाप्ति के लिए सघन टीवी अभियान के प्रारंभ में लिए पांच रोगी उपचार के लिए गोद
भास्कर न्यूज : –
ब्यूरो चीफ अनुराग सिंह गंगवार
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षय रोग भारत में कभी ला इलाज बीमारी के नाम से अपनी पहचान बन चुका था । लेकिन चिकित्सा जगत की खोज ने इसे अब इलाज के दायिरे में लाकर टीवी मुक्त अभियान की शुरुआत कर दी है । इसी परिपेक्ष में सघन टीवी अभियान रोग निराकरण की शुरुआत की गई । जिसमें आज उपचार के लिए पांच रोगियों को गोद लिया गया । आयोजित कार्यक्रम में सरकारी अस्पताल कायमगंज में टीवी रोगियों को पोषाहार किट उपलब्ध कराई गई । आज राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय सघन टीवी अभियान को लेकर अस्पताल में नगर पालिका चेयरमैन डा. शरद गंगवार व अधीक्षक डा. शोभित कुमार ने फीता काट कर शुभारंभ किया। इस दौरान कहा गया कि क्षेत्र में प्रभावित टीवी के मरीज खोजे जाएंगे। उनका निशुल्क इलाज भी किया जाएगा। इस अवसर पर अधीक्षक व नगर पालिका चेयरमैन के अलावा सीएचसी के डाक्टर डा. नदीम इकबाल, डा. अमरेश कुमार, डा. अमित कुमार ने एक – एक मरीज को गोद लिया। इस दौरान उन्हें फल व गुड़, चना, लईया सहित पोषक आहार किटें वितरित की गई । कार्यक्रम अवसर पर टीवी एचवी राजीवकुमार, सुपरवाइजर सुरजीत कुमार सहित संबंधित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

राज्यपाल बोले – कुंभकर्ण टेक्नोक्रेट था, रावण ने उड़ाई थी अफवाह

admin

चैत्र नवदुर्गा पर्व पर विभिन्न संगठनों ने केसरिया ध्वज लहराते हुए निकाली भव्य हिन्दू शोभायात्रा

admin

कानपुर में तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया :चाचा के घर आ रही थी

Bhaskarnews

Leave a Comment