October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

खराब मौसम व संकट पर्व होने के कारण मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तारीख बढ़ी,17जनवरी की जगह अब 20 जनवरी को होगा कार्यक्रम

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)17 जनवरी को सकट के पर्व व ख़राब मौसम के दृष्टिगत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन को तीन दिन तक टालने का निर्णय लिया है और अब यह आयोजन 20 जनवरी 2025 को आरआर कॉलेज में आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम के सम्बन्घ में जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामूहिक विवाह में भाग लेने वाले सभी जोड़ों को आयोजन की तिथि बदलने की सूचना पहुँचा दी जाये तथा तीन अतिरिक्त दिवसों का उपयोग तैयारियों में किया जाये और निर्धारित नई तिथि को सभी पात्र जोड़ों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत पटेल, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित लोग उपस्थित रहे।

Related posts

वर्ल्ड टायलेट डे पर वेणीमाधव विद्यापीठ में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

admin

अमेठी में रामकथा का तिलोई में किया शुभारंभ

admin

89.08 लाख रुपये से होगा कन्हैया लाल मंदिर का कायाकल्प

admin

Leave a Comment