August 8, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

गृह मंत्री के बयान के खिलाफ लखनऊ में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

लखनऊ में शनिवार को गृह मंत्री के बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। महिला संगठनों, सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित परिवर्तन चौक से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ वकीलों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

ऐडवा की अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि उच्च सदन में बाबा साहब आंबेडकर का अपमान हुआ ये देश बर्दाश्त नहीं करेगा। संविधान रचयिता पर अपमानजनक टिप्पणी बेहद अफसोस नाक है। गृह मंत्री तत्काल पूरे देश से माफी मांगे। बाबा साहब ने देश के शोषितों, वंचितों को सम्मान देने का काम किया है। जब तक गृह मंत्री माफी नहीं मांग लेंगे यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Related posts

दमकल विभाग से बोला बंद करो कालेज मेडिकल यहाँ बिल्डिंग का निर्माण अधूरा सा है !

admin

आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद

admin

एक राष्ट्र, एक चुनाव से युवाओं में शिक्षा एवं देश प्रेम की भावना जागेगीः- असीम अरूण

admin

Leave a Comment