October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

चार शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्ता

*चार शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

भास्कर न्यूज एजेंसी

 

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी l थाना अध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना कुर्सी पुलिस टीम ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर टू पावर लिमिटेड कंपनी में चोरी की वारदात का खुलासा कर दियाहै l पुलिस ने चोरों केकब्जे से फैक्ट्री से चोरी किए गए 3अदद कॉपर के पाटे व 18,900/रुपए नगद रुपए बरामद करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है l

मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दिनांक 23 /24 -12 -2024 की रात्रि को थाना क्षेत्र के ग्राम अमरसण्डा स्थित टू पावर लिमिटेड कंपनी( अर्थिंग कॉपर पाइप एल कंडक्टर वायर का निर्माण करने वाली फैक्ट्री ) से कॉपर के 10 पाटे वजन करीबन 150 किलो ग्राम चोरी किया गया था l इसके संबंध में थाना कुर्सी पर मुकदमा दर्ज किया गया था l

एसओ बताया कि बताया कि 25.12.2024 को मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर चार शातिर चोरों को मंजीत पुत्र रामदयाल, दिलीप कुमार पुत्र प्यारेलाल, जितेंद्र पुत्र रामचन्दर , व धनिराज पुत्र विश्वनाथ, को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के तीन अदद कॉपर के पाटे 18,900/रुपए नगद, प्लास व पेचकस बरामद किया गया l
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त गण फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करते हैं इसी का फायदा उठा कर अभियुक्त गण द्वारा 10 पाटे चोरी किए गए ,l जिसमें साथ पार्टी कबाड़ी को₹30 हजार रुपए में बेच दिया गया था l
एसओ बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गण का एक अन्य साथी अमरजीत सिंह पुत्र रामदयाल फरार चल रहा है l जिसकी तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन कर गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं l

Related posts

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बट्सगंज कान्हा गौशाला का किया आकस्मिक निरीक्षण

admin

एसडीएम के आश्वासन पर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने समाप्त किया धरना

admin

असेनी मोड के पास कार से कार की टक्कर में आधा दर्जन लोग हुए घायल

admin

Leave a Comment