October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

चीनी मिल वोर्ड बैठक में पिछले प्रस्तावों का व्यौरा मिलने पर संन्तुष्ट हुए वोर्ड सदस्यों ने शीरा टैंक तथा सड़कों के निर्माण हेतु लाए गए प्रस्ताव स्वीकृति पर जताई सहमति

– पिछली बैठक में इन्हीं प्रस्तावों का पिछला व्यौरा ना मिलने पर वोर्ड सदस्यों ने जताई थी असहमति
– लगभग सभी मिल संलाचक मंडल सदस्यों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही रखने की रखी बैठक में शर्त
भास्कर न्यूज एजेंसी :-
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि० कायमगंज में आज विभिन्न कार्यों की स्वीकृति हेतु संचालक मंडल की बैठक आयोजित हुई । इससे पूर्व संपन्न हो चुकी बैठक में सदस्यों ने इससे पहले की बैठक में लाए गए प्रस्तावों से जुड़ा आय व्यय तथा स्टीमेट आदि का विवरण मांगा था । जो उपलब्ध ना होने परअसंतुष्ट हुए सदस्यों ने नए लाए जाने वाले प्रस्तावों को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था । तो बैठक बेनतीजा ही रही थी । आज मिल प्रशासन ने स्पष्टीकरण के साथ मांगी गई सूचना उपलब्ध करा दी । उसके अनुसार मिल कर्मचारियों की जानकारी , मेंटीनेंस व्यय एवं मशीनरी मरम्मत हेतु आवंटित धनराशि की पूरी जानकारी बोर्ड सदस्यों के सामने बैठक पटल पर रख उपलब्ध कराई गई । बताया गया कि एक लाख रुपये से अधिक के टेन्डरों की जानकारी बोर्ड बैठक में संचालको को देने का प्रावधान है इसीलिए इसका बिवरण भी देने की बात कही गई थी । आज बैठक में यह बिवरण भी उपलब्ध कराया गया । इसी के साथ ऐजेंडा तथा प्रस्तावों का विवरण भी सूची क्रम से उपलब्ध कराया गया । इसके बाद मिल उपाध्यक्ष जय गंगवार की अध्यक्षता में आज आयोजित हुई बैठक में लाए गए 2-45 करोड़ की लागत से बनने वाले शीरा टैंक निर्माण एवं1-10 करोड़ रुपए की लागत से मिल यार्ड में बनने वाली सात नई सड़कों के निर्माण वाले दोनों प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित कर दिये गए ।
इनसेट : –
बोर्ड सदस्यों ने गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने की रखी शर्त
कायमगंज :-
आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकांश संचालकों ने स्पष्ट कहा कि शीरा टैंक तथा मिल यार्ड में बनने वाली सड़कों का कार्य मानक के सापेक्ष ही कराया जाना चाहिए। यदि कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं पाया गया तो कार्य निर्माण लागत के भुगतान की स्वीकृति नहीं दी जा सकती । वोर्ड सदस्य कार्य से संतुष्ट होने पर ही भुगतान स्वीकृति प्रस्ताव पारित होने देंगे।
आयोजित बोर्ड बैठक में मिल उपाध्यक्ष , प्रधान प्रबंधक एवं ओंमकारसिंह – अच्युत कुमार – अमरदीप दीक्षित – शीलेश तिवारी – श्रीकृष्ण उर्फ लालू – रोहित सहित अन्य बोर्ड मेम्बर उपस्थित रहे ।

Related posts

योगी सरकार द्वारा शराब बिक्री के लिए बम्पर ऑफ़र दिए जा रहे – आम आदमी पार्टी

admin

लखनऊ में एअर इंडिया इमरजेंसी लैंडिंग:36 हजार फीट ऊंचाई पर पायलट को धुआं महसूस हुआ;

Bhaskarnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई चकबंदी विभाग की बैठक

admin

Leave a Comment