October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जनगणना टीम द्वारा प्रगणकों को किया गया प्रशिक्षित

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में आज जनगणना निदेशालय लखनऊ से आये सहायक निदेशक कपिल पाण्डेय ने अपनी टीम के अन्य अधिकारियों गोविन्द कुमार व सत्य नारायण के साथ सैम्पल रजिस्ट्रेशन (एसआरएस) से जुड़े प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रगणकों को आंकड़ा संग्रहण, रिपोर्ट प्रेषण और एसआरएस ऐप के बारे में विस्तार से बताया। सहायक निदेशक ने कहा कि मासिक रिपोर्ट प्रत्येक दशा में अगले माह की 5 तारीख तक अवश्य प्रेषित कर दें। जुलाई से दिसम्बर तक की छमाही रिपोर्ट 5 जनवरी तक अवश्य प्रेषित कर दें। रिपोर्ट प्रेषण में देरी पर मानदेय रोका जा सकता है। प्रशिक्षण में हरदोई व उन्नाव जनपद के 18 प्रगणकों ने भाग लिया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान जन्म-मृत्यु से सम्बंधित आंकड़ा संग्रहण से जुड़े कई प्रश्न पूछे जिनका प्रशिक्षकों द्वारा जवाब दिया गया। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी संतोष व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

 एसपी को कार से घसीटने वाले तीन सिपाहियों सहित चार दोषी करा

admin

एमएलसी अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से मिलकर जर्जर मार्ग के जीर्णोद्धार व बालामऊ को तहसील बनाने की रखी मांग

admin

हरदोई में अवैध शराब के विरुद्ध चलेगा अभियान , डीएम ने टीमों का किया गठन

admin

Leave a Comment