October 27, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

जमीन पर हो रहे जबरदस्ती निर्माण कार्य को पुलिस ने रुकवाया

जमीन पर हो रहे जबरदस्ती निर्माण कार्य को पुलिस ने रुकवाया
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रामू राजपूत
*अमृतपुर/फर्रुखाबाद*
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव गलारपुर निवासी पीड़ित सर्वेश कुमार पुत्र रामचंद्र ने सीएम पोर्टल के माध्यम से जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। जिसमें उन्होंने अवगत कराया है कि गाटा संख्या 43 व 44 में दर्ज हमारे हिस्से की जमीन पर हमारे गांव के ही रछपाल सिंह पुत्र पुत्तूलाल ने जमीन की पैमाइश ना कराकर बिक्री कर ली और उस जगह पर गांव के ही दिलशाद अली व गुड्डू चौकीदार पुत्रगण शेर अली जो की गुड्डू अमृतपुर थाने का चौकीदार है दबंगई के बल पर निर्माण कार्य कर रहा था। जिसकी पीड़ित ने शिकायत 112 पुलिस से भी की मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। अमृतपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर न्यायालय के माध्यम से बटवारा करने की सलाह दी। और कहा कि जब तक बटवारा नहीं हो जाता है तब तक कोई निर्माण कार्य नहीं होगा यथा स्थिति के लिए पुलिस ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। पीड़ित ने यहां भी बताया कि अगर दिलशाद उपरोक्त ने बैनामा कराया है तो वहां किस गाटा संख्या में कराया है इसके संबंध में भी वहां कोई जानकारी पीड़ित को नहीं दे रहे हैं जबरदस्ती निर्माण कार्य हो रहा था जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से व उच्च अधिकारियों से की है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related posts

बंद मिल में गन्ना पेराई शुरू, मिल प्रशासन तथा किसानों ने ली राहत की सांस

admin

पंचायत सहायक युवक ने पंचायत भवन में ही फांसी लगाकर की आत्महत्या

admin

कलेक्टर का बड़ा एक्शन,18 पटवारियों 2 लिपिकों की सेवा समाप्त,मचा हड़कंप

admin

Leave a Comment