October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जमीनी विवाद में भाई ने की भाई की हत्या,मचा कोहराम

राबंकी में जमीनी विवाद में भाई ने कर दी सगे भाई की हत्या। घर के पास नींव खोदने को लेकर दोनों भाइयों में हुए विवाद में एक भाई की जान चली गई पुलिस ने शव को कब्जे पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के झलिहा गांव की है जहा घर के सामने नीव खोदने की बात को लेकर विशेश्वर व उनके भाई परशुराम में विवाद शुरू हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि परशुराम ने फावड़े से हमला कर दिया जिसमें गंभीर रूप से घायल विशेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया ।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया । घटना स्थल पर बाराबंकी पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पहुंच कर निरिक्षण किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया।

Related posts

जिलाधिकारी ने की क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक

admin

रामनगर पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार,अवैध तमंचा नगदी और डंडा बरामद

admin

पत्रकार के बड़े भाई का निधन, परिवार में शोक की लहर

admin

Leave a Comment