September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जाम में फसी एंबुलेंस में ही दर्द से परेशान हो रही प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म

जाम में फसी एंबुलेंस में ही दर्द से परेशान हो रही प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
भास्कर न्यूज : –
कायमगंज / फर्रुखाबाद
तहसील रोड पर मस्जिद चौराहा से सीएचसी तक वैसे तो आए दिन जाम लगना आम बात हो चुकी है । यहां जाम का मुख्य कारण इस व्यस्त मार्ग पर सड़क के दोनों ओर फुटपाथ नाली से आगे तक का अतिक्रमण ही है । किन्तु जाम के कारण अस्पताल आने वाले गंभीर रूप से वीमार मरीजों को भारी परेशानी होती है । उन्हें उपचार जहां जल्द से जल्द मिलना चाहिए वहीं जाम की वजह से मरीज एंबुलेंस में ही तड़पता रहता है । ऐशा ही मामला आज फिर एक बार सामने आया । उसके अनुसार शमशाबाद क्षेत्र के गांव नीवलपुर निवासी प्रसव पीड़ा से पीड़ित अपनी पत्नी विमला देवी को प्रसव के लिए कायमगंज सरकारी अस्पताल ला रहे थे । जब एंबुलेंस तहसील पुलिया पुल गालिव पर पहुंची । जहां से आगे बढ़ने का रास्ता भीषण रूप से लगे जाम के कारण पूरी तरह बंद था । गाडी जाम में फस गई । उधर प्रसव पीड़ा से कराह रही प्रसूता की हालत विगडने लगी । लगभग पौन घंटे तक एंबुलेंस जाम में फसी रही और प्रसूता परेशान हो रही थी । ऐशे में एंबुलेंस के एएमटी तथा चालक ने प्रसूता के साथ आ रहे सभी को तस्सली बंधाते हुए । साथ आई महिलाओं के सहयोग से प्रसव करा दिया । तब जाकर प्रसूता की हालत में सुधार आया । इसके बाद जाम खुलते ही नवजात शिशु तथा प्रसूता ( जच्चा -बच्चा ) दोनों को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया । फिलहाल पुत्र के रूप में तीसरी संतान को जन्म देने वाली प्रसूता तथा उसका नवजात शिशु दोनों की स्थिति सामान्य तौर पर सही बताई जा रही है ।

Related posts

कम अटेंडेंस पर जताई नाराजगी, अलीगढ़ में एएमयू छात्रों ने किया प्रदर्शन

admin

बेटे की मौत की खबर सुन सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

admin

फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई बरामद किए 101 मोबाइल तो खिल उठे लोगों के चेहरे

admin

Leave a Comment