October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिला जज व जिलाधिकारी ने संप्रेक्षण गृह का संयुक्त निरीक्षण

जिला जज व जिलाधिकारी ने संप्रेक्षण गृह का संयुक्त निरीक्षण
हरदोई।जिला जज राजकुमार सिंह व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह का संयुक्त निरीक्षक किया। उन्होंने सप्रेक्षण गृह में रह रहे किशोरों से संवाद किया। जिला जज ने बच्चों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार को उन्होंने निर्देशित किया कि किशोरों का समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाये। खेल के मैदान के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने मैदान को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने किचेन के निरीक्षण में कहा कि किशोरों को रोस्टर के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने कहा कि बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में लगाया जाये। इस अवसर पर जिला प्रोबशन अधिकारी संजय निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाला गया जुलूस मुहम्मदी

admin

किडनी डोनर आयुष और रिसीवर पारुल लखनऊ रेफर:4 आरोपियों की तलाश में पुलिस मेरठ पहुंची

Bhaskarnews

गांव से लेकर नगर तक रही गणतंत्र दिवस की धूम

admin

Leave a Comment