July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग की बैठक

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित हुई सड़कों को चिन्हित कर मरम्मत सुनिश्चित कर ली जाये। मनरेगा में सामग्री व श्रम अनुपात मानक अनुरूप रखा जाये। क्षेत्र पंचायत निधि से कार्य हेतु भौतिक सत्यापन करा लिया जाये। अगले तीन दिन के अंदर शासनादेश के अनुरूप प्रस्तावों की सूची बना ली जाये। सम्बंधित ब्लॉक प्रमुखो से चर्चा कर ली जाये। जीरो पावर्टी सर्वे के डाटा के पोर्टल पर वैलिडेशन कार्य में तेजी लायी जाये। खण्ड विकास अधिकारी जीरो पावर्टी सर्वे की स्वयं समीक्षा करें। आवास प्लस सर्वे के उपरांत आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी। जाँच में गड़बड़ी मिलने पर सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। पात्रता चयन में शासनादेश का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। आवास प्लस सर्वे का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। प्रचार प्रसार के लिए ग्राम स्तरीय सरकारी मशीनरी का उपयोग किया जाये। जीरो पावर्टी सर्वे के पात्रों की सूची को हरदोई की सरकारी वेबसाइट से लिंक कराया जाये ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे। कार्य सम्बंधित किसी अधिकारी व कर्मचारी को अगले 10 दिन तक कोई अवकाश स्वीकृत न किया जाये। पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिला मुख्यालय के आस पास प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन हेतु वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का प्रस्ताव तैयार किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, सम्बंधित अधिकारी तथा ग्राम प्रधान बांसा व नेदुरा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

संबिधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

admin

कछौना के यू०जे० इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एसपी ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

admin

करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

admin

Leave a Comment