October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी के प्रयासों से जल्द शुरू होगा कृषि महाविद्यालय

हरदोई।चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति आनंद कुमार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से मुलाकात की। उन्होंने जनपद में राजकीय कृषि महाविद्यालय को क्रियाशील करने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के ईमानदार प्रयासों के परिणाम स्वरुप जनपद में राजकीय कृषि महाविद्यालय जल्द शुरू होगा। इसके लिए शासन की ओर से 3 करोड़ का बजट भी प्राप्त हो गया है। जल्द ही महाविद्यालय का कब्ज़ा प्राप्त किया जायेगा। विश्वविद्यालय के डीन सीएल मौर्या ने बताया कि आगामी सत्र से हरदोई में ही कृषि स्नातक की कक्षाएं प्रारम्भ हो जाएंगी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि जब उन्होंने जनपद में कार्यभार ग्रहण किया था उसके बाद कुछ लोगों ने इस सम्बन्ध में अवगत कराया था। तभी से शासन स्तर पर प्रयास किये गए। जनपद में कृषि महाविद्यालय का संचालन जनपद के लिए वास्तव में एक सुखद क्षण है। अब लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। महाविद्यालय में सभी व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। अन्त में जिलाधिकारी ने कुलपति व डीन को हरदोई में बनी श्री अन्न पोषण पोटली भेंट की। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक कृषि डॉ नन्द किशोर आदि उपस्थित रहे।

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

admin

भट्ठा मजदूर की मौत – मृतक के भाई ने जताई हत्या की आशंका

admin

किटी पार्टी बताकर 10 महिलाओं से करोड़ों रुपए की ठगी है खुद को IAS की पत्नी बता रही है

admin

Leave a Comment