August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने मौके पर ही बड़ी संख्या में शिकायतों का किया निस्तारण

हरदोई।आज जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में आमजन की समस्याओं को सुना। मौके पर ही पात्रों की वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन बनवाने की कार्रवाई की गयी। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गाे का मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। आज भी तीन बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। जिलाधिकारी अनुनय झा के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अब तक जन सुनवाई में 60 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। पात्र बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित कराया गया। पात्रों के राशन कार्ड भी जन सुनवाई के दौरान बनवाये गए। एक महिला जिसके पति का देहांत हो चूका था, जब वह जिलाधिकारी के समक्ष पहुँची तो जिलाधिकारी ने तत्काल प्रोबशन विभाग को बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने व महिला की निराश्रित महिला पेंशन शुरू कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तारांकित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये। तहसीलदार या नायब तहसीलदार पुलिस विभाग की टीम के साथ मौके पर अवश्य जाएं। अंश निर्धारण के मामलों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। पात्रों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना का भुगतान करने में देरी न की जाये। नाले की सफाई में लापरवाही पर उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका हरदोई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी राकेश सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नदीम फारुखी द्वरा किया गया नाली व CC निर्माण कार्य का उद्घाटन

admin

सड़कों पर गंदगी देख भड़के प्रभारी मंत्री:मेयर के साथ 4 वार्डों में देखी सफाई व्यवस्था;

Bhaskarnews

admin

Leave a Comment