October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ रैली को हरी झंडी दिखा कर किया

जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ रैली को हरी झंडी दिखा कर किया
भास्कर ब्यूरो
फर्रुखाबाद : –
स्वच्छता एवं स्वास्थ्य रक्षा के लिए रोगों पर नियंत्रण आवश्यक है । इसी की पूर्ति के लिए आज 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु जागरूकता फैलाने के लिए जिलाधिकारी ने आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
जिलाधिकारी द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई । जिससे जनसामान्य में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता और सतर्कता पैदा की जा सके । सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण कराते हुए उन्होंने कहा कि हम अपने गांव, ब्लॉक, जनपद और देश को रोग मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम शपथ लेते हैं कि व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे और अपने घर के आस-पास साफ सफाई रखेंगे।
दस्तक अभियान के तहत संचारी रोग की रोकथाम के लिए मलेरिया डेंगू, दिमागी बुखार,चिकनगुनिया एवं अन्य बीमारियों से बचाव, साफ-सफाई रखने के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा । घर-घर दस्तक के लिए आयोजित रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीएमओ डॉः अवनींद्र कुमार ने बताया है कि लोगों को घरों में जमा पानी, गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा । मछरों से बचाव के लिये फॉगिंग कराई जाएगी। दस्तक अभियान के तहत संचारी रोग की रोकथाम के लिए मलेरिया डेंगू, दिमागी बुखार,चिकनगुनिया एवं अन्य बीमारियों से बचाव, साफ-सफाई रखने के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा रैली मे एएनएम सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा लोगो को रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संचारी रोग के नियंत्रण के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है । यदि लोगों में जागरूकता आ जाए तो संचारी रोग पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है। एडिशनल सीएमओ डॉःदलवीर सिंह, डिप्टी सीएमओः डॉःआर0सी0 माथुर , डिप्टी सीएमओ दीपक कटारिया, नोडल अधिकारी डॉःसर्वेश यादव, एएनएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

सोलर प्लांट से पर्यावरण व बिजली दोनों बचा सकते हैं-अवनीश कुमार

admin

निस्तारण की उम्मीद से समाधान दिवस में आए 207 फरियादी . मौके पर23 समस्याओं का हो सका निस्तारण

admin

आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद

admin

Leave a Comment