March 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

जिलाधिकारी व विधायक गण की गरिमामयी उपस्थिति में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया

भास्कर ब्यूरो
फर्रुखाबाद ,आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विधायक गण व जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही साथ कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधायक गण ,जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया व उपस्थित सभी लोगो को शपथ दिलाई गई तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रनिधिगण,अधिकारियों व कर्मचारियों ने लखनऊ में लोक भवन में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को सुना और संविधान दिवस के अवसर पर विधायक गण एवं जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका/नगर पंचायत एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को कंबल एवं मिष्ठान देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया स्थानीय निकाय के कुल 11 सफाई कर्मियों व प्रत्येक विकासखंड से एक-एक कुल 07 अच्छे सफाई का कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया इस अवसर पर विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर और मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी व कलेक्ट्रेट व विकास भवन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

पांचाल घाट पर हो रहे निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामिग्री की गुणवत्ता की जांच का दिया डीएम ने निर्देश

admin

जय गुरुदेव श्रद्धालुओं की बस पलटने से बची:चालक की सूझबूझ से टला हादसा,

Bhaskarnews

दिव्यांग रामकली ने “दूधों नहाओ पूतों फलो” का डीएम को दिया आशीर्वाद

admin

Leave a Comment