March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

टिकारी कंपोजिट विद्यालय मे छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कछौना हरदोई। कछौना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकारी के कंपोजिट विद्यालय में आज दोपहर बाद कक्षा 8 के छात्र – छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6, 7 के छात्र -छात्राओं ने कक्षा 8 के छात्रों को विदाई दी। इस अवसर पर इंचार्ज अध्यापक अतुल मिश्रा ने बताया कि आप लोग अपनी पढ़ाई को जारी रखे, पढ़ाई को बंद न करें और अपना नाम कक्षा 9 में जरूर लिखवायें। किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो निःसंकोच बताये पूरी मदद की जाएगी।

इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया और साथ ही जिन बच्चों के कक्षा मे सबसे अधिक अंक आये उनको भी सम्मानित किया गया। कक्षा 8 के सभी बच्चों को कापी, पेन, कलर, देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंंध समिति के अध्यक्ष रामसागर, इंचार्ज अध्यापक अतुल मिश्रा, सहायक अध्यापक रामचंद्र, सत्य प्रकाश, राकेश कुमार मंगल सिंह, शिक्षा मित्र नीलम सिंह रेनू देवी, आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

सामुदायिक शौचालय पर अवैध कब्जा, अधिकारी बेखबर

admin

गृह मंत्री अमित शाह मानहानि केस-राहुल गांधी का आरोपों से इनकार:

Bhaskarnews

राज्यपाल बोले – कुंभकर्ण टेक्नोक्रेट था, रावण ने उड़ाई थी अफवाह

admin

Leave a Comment