October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सामुदायिक शौचालय पर अवैध कब्जा, अधिकारी बेखबर

*सामुदायिक शौचालय पर अवैध कब्जा, अधिकारी बेखबर*

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रामू राजपूत
*अमृतपुर फर्रुखाबाद* राजेपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भावन में इन दिनों सामुदायिक शौचालय पर अवैध कब्जा करने का मामला तूल पकड़ रहा है। सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक सामुदायिक शौचालय बनवाया गया है। जिसके चलते जरूरतमंद उसमें शौच कर सकें और उन्हें खुले में न जाना पडे। लेकिन दबंगों की दबंगई का आलम देखिए कि ग्राम पंचायत भावन में अवैध तरीके से सामुदायिक शौचालय के चारों तरफ बाउंड्री बनाकर उसमें निजी फाटक लगा दिया गया और वहीं पर जानवर भी बांध दिए गए। इस संबंध में राजेपुर खंड विकास अधिकारी से जानकारी लेना चाही तो उन्होंने कहा कि हमें इस सम्बंध में कोई जानकारी नहीं है। सरकार लाखों रुपए खर्च कर ग्रामीणों की सुविधा के लिए शौचालय बनवाती है और उस पर अवैध कब्जा कर लिया जाता है।उच्च अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगती। सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति का कोई असर नहीं दिख रहा है। ग्राम प्रधान के घर के सामने बने शौचालय पर अवैध कब्जा कर लिया गया और किसी को खबर तक नहीं। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया लगातार बैठक करने के उपरांत अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि कहीं भी सरकारी भूमि पर कोई भी व्यक्ति अवैध कब्जा न कर पाए और अगर कहीं ऐसा है तो तत्काल उस पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उसे अवैध कब्जे से बेदखल किया जाए। परंतु यहां तो सरकार की भूमि पर बने शौचालय पर कब्जा हो गया और अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

Related posts

बारात का इंतजार करता रहा लड़की का परिवार…दूल्हा हुआ फरार

admin

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी व सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने हरपालपुर थाने के भवन का किया शिलान्यास

admin

दर्दनाक सड़क हादसा ,तेज रफ्तार वैन ने महिला को कुचला , गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

admin

Leave a Comment