October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबाराबंकी

ट्रेन की चपेट में आने से युवक के कटे दोनों पैर, हालत नाजुक

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी lजिले के त्रिवेदीगंज क्षेत्र में एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। घटना गौरियापुरवा गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे हुई। युवक की पहचान लोनिकटरा थाना क्षेत्र के रुकनापुर गांव निवासी फरमान (20) पुत्र इसरार अहमद के रूप में हुई है। वह संदिग्ध परिस्थितियों में रेल ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी स्थिति नाजुक बनी रहने पर डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

कछौना पतसेनी स्थित जानकी प्रसाद इंटर कालेज के छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

admin

इंजरी का इलाज करा कर लौट रहे है कानपुर से क्रिकेटर कुलदीप यादव

admin

मदरसा कंकाल कांड में महिला की एंट्री- महिला ने कहा– ये मेरा अयान

admin

Leave a Comment