October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

डीसी के निर्देशन में जीएसटी टीम ने तंबाकू फर्म पर मारा छापा मिली गड़बड़ी किया जुर्माना

डीसी के निर्देशन में जीएसटी टीम ने तंबाकू फर्म पर मारा छापा मिली गड़बड़ी किया जुर्माना
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
एशिया की मशहूर तंबाकू मंडी कायमगंज में पिछले लंबे समय से रह – रह करअपवंचना को लेकर जीएसटी टीम के छापे पड़ रहे हैं । किंतु फिर भी तंबाकू व्यवसाय से जुड़े बहुत से लोग जीएसटी चोरी के हथकंडे अपनाने से पीछे नहीं हटते । आज फिर एक बार इटावा जोन की जीएसटी टीम ने विभागीय डीसी के निर्देशन में तथा उन्हीं की मौजूदगी में एक तंबाकू गोदाम पर छापा डाला । जहां टीम ने गोदाम में मौजूद माल का अभिलेख से मिलान कर भौतिक सत्यापन किया तो की गई गड़बड़ी का राज खुल गया ।
इस आधार पर टीम ने फर्म पर जुर्माना लगाया । बताया गया कि इटावा जोन के एसआईवी के डीसी शैलेंद्र कुमार, के नेतृत्व में फर्रुखाबाद जीएसटी विभाग के एसी अनुरुद्व राय व टीम के साथ नगर से सटे गांव लालबाग स्थित प्यारे ट्रेडिंग कंपनी पर पहुंचे। टीम के आने पर हडकंप मच गया। टीम ने गोदाम में मौजूद तंबाकू की लड़की की बैराईटी का भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद अभिलेखों से मिलान किया । सत्यापन में 4 हजार किलो माल में एक रूपता की जगह भिन्नता पाई गई। टीम ने फर्म पर साढे बीस हजार का जुर्माना लगाया। इधर एसआईवी टीम के आने की खबर तेजी से फैली तो तम्बाकू मंडी में सनसनी फ़ैल गई । कई तम्बाकू व्यापारी तथा कारोबारी अपने प्रतिष्ठान तथा गोदामों में ताला लगाकर मौके चले गए ।

Related posts

बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा की ओर ध्यान आकृष्ट कर सौंपा ज्ञापन

admin

सबस्टेशन साहबगज की मैन लाइन ब्रेक डाउन, 50गावो की बिजली गुल,15घण्टे मे नही मिला फाल्ट

admin

आगे पीछे जा रहे दो ट्रैक्टरों के बीच में दबी पिकअप , दुर्घटना में एक युवक की हुई दुखद मौत

admin

Leave a Comment