October 27, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

*तेज रफ्तार कार की टक्कर से मासूम बच्ची की हुई मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

*तेज रफ्तार कार की टक्कर से मासूम बच्ची की हुई मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल*
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रामू राजपूत
*अमृतपुर/फर्रुखाबाद*
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव वजीरपुर निवासी इंद्रभान की पुत्री रुक्मणी अपने दरवाजे पर खेल रही थी। उसी समय तेज रफ्तार कार ने उसको जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने कार चालक को दौड़कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान परिजनों व पुलिस ने घायल बच्ची को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजनों ने जमकर राजेपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया हंगामा। मृतक रुक्मणी पांच बहनों व एक भाई में से सबसे छोटी थी। मां लक्ष्मी का उस समय रो रो कर बुरा हाल था। अमृतपुर थाना पुलिस ने बताया कि कार व चालक को हिरासत में लिया गया है मृतक बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है आगे की कार्रवाई तहरीर मिलने पर की जाएगी।

Related posts

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

admin

यूपी में रसोई गैस (LPG) की किल्लत हो गई है।एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें:बुकिंग

Bhaskarnews

इटावा में सीढ़ियों से गिरे किसान की मौत:के बाद गुस्साए परिजन

Bhaskarnews

Leave a Comment