October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

*तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आया बाइक सवार*

*तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आया बाइक सवार*

भास्कर न्यूज एजेंसी

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

पूरेडलई बाराबंकी। कोतवाली टिकैत नगर क्षेत्र अंतर्गत देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार व्यक्ति को पैर सहित शरीर में कई चोटे आई। राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना देकर घायल को इलाज के लिए सी एच सी भिजवा दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चौकी सुखीपुर अंतर्गत दिनेश पुत्र बाबू राम निवासी डालमऊ देर शाम नियामत गंज से मोदीनगर चौराहे होते हुए डालमऊ घर वापस जा रहा था। दिनेश मोदी नगर चौराहे से कुछ सौ मीटर अपने गांव डालमऊ के पास ही पहुंचा था कि अनंत पुरवा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दिनेश को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार कई फुट दूर खेत में जा गिरा। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। घटना स्थल के पास खेत में सिंचाई कर रहे दो व्यक्ति टक्कर की आवाज सुनकर घटना स्थल की तरफ दौड़कर पहुंचे जहां उन्हें घायल दिनेश खेतों में दर्द से कराहता हुआ पड़ा मिला। आनन फानन में उन लोगों ने घटना की सूचना तुरंत घरवालों सहित ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान डालमऊ ने एंबुलेंस को घटना की सूचना दिया। एंबुलेंस की सहायता से घायल दिनेश को सी एच सी टिकैत नगर ले जाया गया। सी एच सी अधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति का पैर फैक्चर हो गया है साथ ही शरीर में अन्य जगहों पर कई चोटे है व्यक्ति की हालत गंभीर थी प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related posts

हरदोई भ्रमण के दौरान मण्डलयुक्त ने विभिन्न सरकारी विभागों का किया निरीक्षण

admin

होली का त्यौहार हर्ष एवं उल्लास, आपसी सद्भाव तथा शान्तिपूर्ण ढंग से शोभनीय वातावरण में मनाया जायेः-जिलाधिकारी

admin

चैत्र नवदुर्गा पर्व पर विभिन्न संगठनों ने केसरिया ध्वज लहराते हुए निकाली भव्य हिन्दू शोभायात्रा

admin

Leave a Comment