September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

दर्दनाक सड़क हादसा टेंपो की टक्कर से महिला और मासूम की मौत, दंपति गंभीर रूप से घायल

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर दीपक
18 मार्च 2025: जिले के याक़ूतगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार परिवार गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में 33 वर्षीय महिला विमला देवी और उनके 7 वर्षीय बेटे अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति मनोज (36) और उनकी सास कमला देवी (55) गंभीर रूप से घायल हो गए
घटना तब हुई, जब यह परिवार होली मिलन के बाद अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में याकूतगंज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए लोहेिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने विमला देवी और अनुराग को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनोज और उनकी सास का इलाज
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और अचानक सामने आ जाने के कारण बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लगभग 25 मिनट तक जाम लग गया, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटाकर खुलवाया।
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है। अनुराग तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसके जाने से परिवार सदमे में है। वहीं, कमला देवी के पति राकेश और अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लिया
पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। सीओ अक्षित उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर से सड़क पर तेज गति से चलने वाले वाहनों की लापरवाही को उजागर करती है, जिससे निर्दोष लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की है।

Related posts

नवरात्रि के दौरान मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, बजरंग दल ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

admin

आगरा में :संस्कृत के एग्जाम में आया प्रश्न टीचर बोले जानबूझकर ब्राह्मण समाज को अपमानित कर रहे

Bhaskarnews

हरदोई में पुलिस चौकी के बाथरूम में रंगरेलियां मनाते आपत्तिजनक वीडियो वायरल,एसपी ने मल्लावा के प्रभारी निरीक्षक व राघोपुर चौकी प्रभारी को किया सस्पेंड

admin

Leave a Comment