March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकन्नौज

नकली कोल्ड्रिक की सूचना मिलते ही दौड़े अधिकारी जब्त की लाखों की कोल्ड्रिक

कन्नौज ब्रेकिंग

कन्नौज के गुरसहायगंज में नकली कोल्डड्रिंक का बड़ा मामला सामने आया है। कोल्डड्रिंक कंपनी के अधिकारियों और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 1200 पेटी कोल्डड्रिंक जब्त की इनकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए आंकी गई है। समधन कस्बे में एक ट्रक से कोल्डड्रिंक की पेटियां उतारी जा रही थीं।

सूचना मिलते ही फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से कोल्डड्रिंक कंपनी के सेल्स मैनेजर हरिओम वर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने दुकानदार नावेद और ट्रक चालक दिलशाद से कागजात मांगे। जीएसटी का मिलान न होने पर टीम ने जीएसटी अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित किया। पकड़ी गई कोल्डड्रिंक को पुलिस चौकी समधन ले जाया गया। सेल्स मैनेजर ने कंपनी से बार कोड की जांच कराई।

बार कोड मिलान न होने से माल के नकली होने की आशंका प्रबल हो गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद शाहू ने कोल्डड्रिंक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। समधन चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह के अनुसार मामले की जांच जारी है।

Related posts

अचेत पडे शराबी को मरा समझ ग्रामीण ने डायल 112 को दी सूचना – मौके पर पहुंची पुलिस वहां से तीन सुरा प्रेमियों को लेकर आई अस्पताल

admin

गन पॉइंट पर बंधक बना बाइक सवार बदमाशों ने परचून दुकानदार को लूटा

admin

कमालगंज ब्लॉक में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं

admin

Leave a Comment