August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

अचेत पडे शराबी को मरा समझ ग्रामीण ने डायल 112 को दी सूचना – मौके पर पहुंची पुलिस वहां से तीन सुरा प्रेमियों को लेकर आई अस्पताल

अचेत पडे शराबी को मरा समझ ग्रामीण ने डायल 112 को दी सूचना
– मौके पर पहुंची पुलिस वहां से तीन सुरा प्रेमियों को लेकर आई अस्पताल
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
तीन शराबियों ने बहुत अधिक मात्रा में शराब पी ली । इनमें से एक अचेत होकर गिर पड़ा । अचेत हुए शराबी को ग्रामीण ने मरा समझ कर डायल पुलिस 112 को सूचित किया । शराबियों का यह मामला
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र ग्राम सिकंदरपुर कोला के पास का बताया गया । इस गांव के निवासी एक ग्रामीण ने 112 पुलिस को सूचना दी की तीन लोग गांव के पास बैठकर शराब पी रहे थे । इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है । इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि अचेत अवस्था में पड़े शाहरुन अली पुत्र कल्लू निवासी शमशाबाद कोटला मोहल्ला बजरिया का रहने वाला है । वही उसके साथ ही नाजिर हुसैन एवं सरताज भी इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं । तीनों लोग अचेत अवस्था में खेत में पड़े हुए थे। इसके बाद 112 पुलिस ने कोतवाली कायमगंज पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंचे एस आईं सुरजीत सिंह ने अचेत अवस्था में पड़े हुए शाहरून एवं उसके साथी नादिर व सरताज को हिरासत में ले लिया और सीएचसी कायमगंज लाकर भर्ती कराया । पुलिस का कहना है कि तीनों लोग नशे की हालत में थे एक व्यक्ति जिसका नाम शाह रून है वह अचेत होकर मौके पर गिर गया था । जिसे मरा समझ गांव के किसी व्यक्ति ने 112 डायल को घटना की सूचना दी थी । कोतवाली पुलिस ने तीनों शराबियों का उपचार तथा चिकित्सीय परीक्षण कराया है ।

Related posts

, भाजपा से सटोगे तो हो जाओगे बर्बाद’ सपा विधायक बोले- हमारी लड़ाई बेरोजगारी, और महंगाई

admin

जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़ेल परिसर में आयोजित किया गया

admin

टप्पेबाजों ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर बैठकर किसान की जेब काटकर पचास हजार रुपए निकाले , पुलिस ने की जांच पड़ताल

admin

Leave a Comment