October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

नर्स के इंजेक्शन लगाते ही युवक की हुई मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

माँ दौड़कर नर्स के पास गई और कहा कि जल्दी चलिए, मेरे बच्चे की तबीयत अचानक से बिगड गई है। नर्स ने कहा चलो आते हैं। मैं उनसे मिन्नत मांग रही थी, उनके आगे गिड़गिड़ा रही थी, मैम मेरे बच्चों को देख लो, वो कह रही थी कि दूर रहो, मुझे हाथ मत लगाओ.. अभी आते हैं।

थोड़ी देर बाद नर्स पहुंची, फिर डॉक्टर भी आए पर तब तक मेरा बच्चा जा चुका था। उसे फॉर्मेलिटी के लिए ICU में भर्ती किया गया पर उसकी मौत तो पहले ही हो गई थी।’

लखनऊ की तबस्सुम यह कहते-कहते रोने लगी। गुरुवार को बलरामपुर अस्पताल में 12 साल के डेंगू पीड़ित बच्चे की मौत हो गई। सुबह वार्ड की आया ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद बच्चे की जान चली गई।

Related posts

विखर गया परिवार , विक गए जेवर , खेत रख दिए गिरवी , लुट सा गया बेचारा फिर भी नहीं बची संविदा वाली नौकरी

admin

ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर जनसहयोग से भव्य भंडारा किया गया।

admin

हरदोई के 155ग्राम प्रधानो को डीएम ने किया सम्मानित

admin

Leave a Comment