October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

निर्माण व सेवा क्षेत्र के लिए 5 लाख तक का ब्याज मुक्त व बिना गारंटी के लोन प्राप्त किया जा सकता है:- मंगला प्रसाद सिंह

निर्माण व सेवा क्षेत्र के लिए 5 लाख तक का ब्याज मुक्त व बिना गारंटी के लोन प्राप्त किया जा सकता है:- मंगला प्रसाद सिंह
हरदोई( लक्ष्मीकान्त पाठक) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराया जाये। उद्योगों से सम्बंधित समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जाये। उद्योग क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत के कार्य में देरी न की जाये। एनएच की तरफ से कोई प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगवाई जाएं। सोशल मीडिया का भी सहयोग लिया जाये। इस योजना के अंतर्गत निर्माण व सेवा क्षेत्र के लिए 5 लाख तक का ब्याज मुक्त व बिना गारंटी के लोन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने उद्योग प्रतिनिधियों से कहा कि सीएसआर फंड को खर्च करते समय सम्बंधित अधिकारी के साथ विचार विमर्श कर लिया जाये ताकि कार्य को सुनियोजित व समन्वित तरीके से कराया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व उद्योग प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Related posts

तेज बारिश में ढहा गरीब का आशियाना, बुजुर्ग बाल-बाल बचा, 60 हजार का नुकसान, पीएम आवास की गुहार बेअसर

admin

ओम धर्म जागरण बाराबंकी धाम जय श्री राम के नारे से गूंजा तेलवारी धाम

admin

रमन ने कराई नसबंदी, जिले में हुई पांचवीं पुरुष नसबंदी

admin

Leave a Comment