October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

पट्टा आबंटन में शासनादेश का पूरी तरह अनुपालन किया जाये: डीएम

पट्टा आबंटन में शासनादेश का पूरी तरह अनुपालन किया जाये: डीएम

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मत्स्य आखेट पट्टों की नीलामी के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पट्टा आवंटन में शासनादेश का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाये। गंगा व गर्रा नदी में प्रस्तावित पट्टों पर चर्चा के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता के सम्बन्ध में राय जानी। प्रधानों ने पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बताया। समितियों से भी जिलाधिकारी ने सुझाव प्राप्त किये तथा सहायक निदेशक मत्स्य को प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नीलामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नीलामी से पूर्व सभी समितियों को सूचना दी जाये। सभी समितियो के साथ बैठक करा ली जाये। पूरी प्रक्रिया के लिए 15 दिन की समय सारणी बनाई जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

वर्ष 2025-26 का 2,70,19,850 का लाभ का बजट पारित

admin

छात्राओं ने प्रवासी पक्षियों के बारे में ली जानकारी

admin

शंकराचार्य स्वामी बोले-मैं भाग नहीं रहा हूं, मैं सबका सामना करूंगा:

Bhaskarnews

Leave a Comment