October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

पड़ाव स्थल पर प्रकाश पेयजल व शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये:-डीएम

 

लक्ष्मीकान्त पाठक भास्कर न्युज ब्युरो हरदोई

हरदोई।आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आगामी चौरासी कोसी परिक्रमा के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अवशेष तैयारियां जल्द पूरी कर ली जाएं। पड़ाव स्थल पर प्रकाश पेयजल व शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। विकास खण्ड की ओर से प्रत्येक पड़ाव स्थल पर दो जेनरेटर की व्यवस्था करायी जाये। सड़कों के किनारे झाड़ियों की कटाई का कार्य पूरा किया जाये। सड़कों की पटरियों को गड्ढा मुक्त कराया जाये। पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा सभी मार्गो का निरीक्षण कर लिया जाये। घाटों की व्यवस्था दुरुस्त की जाये। घाट पर 2 नावों की व्यवस्था की जाये।गोताखोरों को भी लगाया जाये। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा की व्यवस्था की जाये। मोबाईल टॉयलेट व पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाये। साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जाये। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को लगाया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी संडीला व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोलेपुर में चल रहे अंडरपास निर्माण कार्य की वजह से स्थानीय निकासियों में भारी रोष सामने खड़ी हो गई मुश्किल

admin

महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने महिला उत्पीडन की शिकायतों पर डीएम से की चर्चा

admin

समाधान दिवस का किया गया आयोजन

admin

Leave a Comment