September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर जिला अधिकारी ने लाभार्थियों को सौंपी आवासों की चाबी

फर्रुखाबाद,17 सितंबर 2024,

भास्कर न्यूज़ फर्रूखाबाद,

जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0सिंह की अध्यक्षता में माननीय प्रधान मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर प्रधान मंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों का ग्रह प्रवेश कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार परिसर फतेहगढ मे आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधान मंत्री आवास योजना शहरी के 50 लाभार्थियों को चाभी और प्रमाण पत्र वितरित किए गये,नगर पालिका फर्रुखाबाद के कुल 610 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से ग्रह प्रवेश कराया गया, साथ ही माननीय प्रधान मंत्री द्वारा वर्चुअल तरीके से प्रधान मंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का भी ऐलान किया गया, कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष भाजपा रूपेश गुप्ता जी, डी एस राठौर जिला महामंत्री बीजेपी, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर नीतीशराज, ललिता पाठक परियोजना अधिकारी डूडा, सिविल अभियंता नितिन सक्सेना डूडा, जिला समन्वयक प्रंशु प्रताप सिंह और समस्त डूडा कर्मचारियों व लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related posts

हरदोई जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा

admin

बाइक सवार हमलावरों ने युवक से की मारपीट, दागी गोलियां और मौके से हो गए फरार

admin

सरकार व प्रशासन के विकास के दावे फेल, 4माह बाद के बाद भी नहीं हो सका बाढ़ से बही आगमपुर पुलिया का निर्माण

admin

Leave a Comment