October 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

प्राइवेट पैथोलॉजी कर्मी द्वारा सीएचसी से मरीज का ब्लड़ सैंपल लेने का तेजी से हो रहा वीडियो वायरल

प्राइवेट पैथोलॉजी कर्मी द्वारा सीएचसी से मरीज का ब्लड़ सैंपल लेने का तेजी से हो रहा वीडियो वायरल
-वीडियो में ब्लड सैंपल लेने बाला कर्मी संबंधित डॉक्टर व पैथलॉजी का नाम बताते सुना जा रहा है
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
एक प्राइवेट पैथलॉजी कर्मी का सीएचसी से सैंपल लेते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के एक भाग में युवक सैंपल ले रहा ,जबकि दूसरे वीडियो में सैंपल लेने बाला वही युवक एक डॉक्टर व पैथलॉजी का नाम भी बताते हुए सुना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर दोनों वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के बताए जा रहे है। वीडियो में एक युवक मरीज का ब्लड सैंपल ले रहा है। जबकि दूसरे वायरल वीडियो में कोई व्यक्ति सैंपल लेने वाले युवक से पूछ रहा कि उसे अस्पताल में किस डॉक्टर ने बुलाया तो वह डॉक्टर का नाम भी बता रहा है और अपनी पैथोलॉजी के नाम का भी जिक्र कर रहा है। हालांकि – दैनिक भास्कर न्यूज नेटवर्क- इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ये वीडियो कब का है। ये जांच का विषय है। अब वायरल वीडियो सामने आने से लोग अस्पताल में बाहर की पैथोलॉजी से सैंपल लेने को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखना होगा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर स्वास्थ विभाग क्या कार्रवाई करता है। वैसे यह कोई पहली बार नहीं है । इस तरह की गतिविधियों के मामले इससे पहले भी प्रकाश में आते रहे, किन्तु हर बार कार्यवाही की जगह लीपापोती कर मामले को रफा दफा ही किया जाता रहा है ।

Related posts

एसपी आरती सिंह ने किए उपनिरीक्षकों के तबादले, सिवारा चौकी इंचार्ज को हटाया।

admin

महाशिवरात्रि के अवसर पर लोधेश्वर महादेवा में लगा शिव भक्तों का तांता

admin

15 दिन वीत गए किन्तु किशोरी मोना के रहस्यमय ढंग से लापता प्रकरण में भूमिगत आरोपियों की तलाश अब तक नहीं कर पाई पुलिस

admin

Leave a Comment