March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

बारात का इंतजार करता रहा लड़की का परिवार…दूल्हा हुआ फरार

लखनऊ – शाम 7 बजे बारात आनी थी। हम इंतजार कर रहे थे। 5 बजे समधी का फोन आया। उन्होंने कहा -सुबह 11 बजे बेटा टेलर की दुकान पर कपड़ा लेने गया था। अभी तक नहीं लौटा। हम बारात लेकर नहीं आएंगे। मेहंदी लगाकर बैठी बेटी बार-बार यही पूछ रही थी कि आखिर बारात क्यों नहीं आई। मेरी इज्जत मिट्‌टी में मिल गई।

यह कहते हुए रिटायर कर्मचारी चुन्नीलाल शर्मा फफक पड़े। मैरिज गार्डन में दिखाते हुए बोले-देखो, मंडप में अंधेरा है। कुर्सियां खाली हैं। मेज पर रखा खाना ठंडा हो चुका है। परिवार के लोग बेसुध बैठे हैं। बेटी के आंसू नहीं रुक रहे। वह रोते-रोते तीन बार बेहोश हो गई।

Related posts

परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जिम्मेदार अधिकारी परीक्षा समाप्ति तक रहे मुस्तैद :-डीएम

admin

लखनऊ में मां के गहने चुराने पर बेटे को भेजा जेल

admin

समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर आहूत की गई

admin

Leave a Comment