October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

बारात में न्यौछावर रश्म के रुपये लूटने में हुई कहासुनी के बाद घर पर आते ही हुए झगड़े में कई घायल

भास्कर न्यूज एजेंसी : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जमाना कितना भी बदल जाए किन्तु कुछ की सोच बदलने का नाम ही नहीं लेती है। थोड़े से लालच को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ कर ऐसी ही शोच बाले बिना किसी उचित कारण के ही झगडा करने पर आमादा हो जाते हैं । संभवतः यह शिक्षा की कमी और आपसी सांमजस्य के अभाव में ही अक्सर होता हुआ दिखाई देता है । खैर जो भी हो इसका एक उदाहरण उस समय सामने आया जब विना किसी बाजिव कारण के ही नगर के मोहल्ला चिलांका में सोमवार को गई एक बारात के दौरान हुए मामूली विवाद ने मंगलवार को बड़े विवाद का रूप ले लिया। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए।
नगर के चिलांका मोहल्ला निवासी राजा, शाहरुख़, शादान और दूसरे पक्ष के हसीन, नदीम, अतीक व चांदनी को घायल अवस्था में पुलिस मेडिकल परीक्षण और इलाज के लिए अस्पताल लाई।


प्रथम पक्ष से घायल शादान ने बताया कि सोमवार को मोहल्ले से एक बारात गई थी जिसमें दोनों पक्ष शामिल हुए थे। बारात चढ़ते समय रुपयों की लुटाई को लेकर हसीन से विवाद हो गया था जिसे वहां मौजूद लोगों ने शांत करा दिया। लेकिन मंगलवार को जब वह मोहल्ले में बैठा था, तभी हसीन, नदीम और अतीक ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष से नदीम ने आरोप लगाया कि सोमवार को बारात में हुआ विवाद खत्म हो गया था, लेकिन मंगलवार को अतीक को मोहल्ले में राजा, शादाब व शादान ने घेर कर पीटना शुरू कर दिया। जब बाकी लोग बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने सभी को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच कर उचित कार्रवाही करने की बात कह रही है।

Related posts

एमएलसी अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से मिलकर जर्जर मार्ग के जीर्णोद्धार व बालामऊ को तहसील बनाने की रखी मांग

admin

जिलाधिकारी ने की आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक नवीन चौक में नई शाखा की शुरुआत

admin

बच्चो में प्रतिभा की कमी नहीं: उच्च शिक्षा राज्य मंत्री

admin

Leave a Comment