August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

बाराबंकी पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

*बाराबंकी पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार*

भास्कर न्यूज एजेंसी*

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट*

बाराबंकी l दिनांक 9/11/2024 को वादी आशीष सचान शाखा प्रबंधक आर्यावर्त बैंक, कैसरगंज, थाना कोठी जनपद बाराबंकी द्वारा सूचना दिया गया कि दिनांक 08/ 9/11/ 2024 की रात्रि समय लगभग 2:00 बजे आर्यावर्त ग्रामीण बैंक कैसरगंज में अज्ञात व्यक्ति द्वारा सेंध काट कर बैंक में चोरी किया गया है l थाना कोठी पर मु0 अ0 स0 433/2024 धारा 305 (क)331./ 4. /62 बीएनएस पंजीकृत किया गया l स्क्वार्ड व फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई है l

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार द्वारा घटना का सफल अनावरण अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकार हैदरगढ़ आलोक पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिए गए l

 

इसी क्रम में दिनांक 18 /12/ 2024 को स्वाट/ सर्विलांस व थाना कोठी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैन्युअल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल डेटा
की मदद से दो शातिर अभियुक्तों को 1 रोहित कोरी पुत्र जगन्नाथ कोरी, दीपक कुमार पुत्र रामचन्दर कोरी, निवासी ग्राम संरसारा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है l अभियुक्तों के कब्जे से 2.20 वर्क आर्यावर्त बैंक जमा पर्ची रशीद , 3.02 जोड़ी पायल, 4. 01 अदद सब्बल, 5. एक अदद तमंचा, व दो अदद जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद कर थाना कोठी पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है l अभियुक्तों ने क्षेत्र में एक चोरी की घटना को स्वीकार किया है l

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि अभियुक्त दीपक का भाई राहुल थाना लोनी कटरा क्षेत्र अंतर्गत हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार एवं रोहित का भाई नितिन जेल में है जिसके साथ दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए साथ में जाते थे l आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में घटना कारित करने के पूर्व दोनों अभियुक्तों ने रेकी की थी l जिसमें दीपक द्वारा बैंक के अंदर सेंध काटने के स्थान आदि निहित किया गया एवं रोहित बैंक के बाहर ही था l दिनांक 08/9 /11/2024 की रात्रि को घटना कारित करते समय दोनों ने बैंक के बाहर से सेंध काटी तथा रोहित अंदर गया एवं दीपक बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था l पूर्व योजना के अनुसार रेकी करने से लेकर घटना कारित करने तक दोनों एक साथ बैंक के अंदर नहीं गए क्योंकि उन्हें ज्ञात था कि बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे से उनकी पहचान आसानी से हो सकती है अभियुक्त रोहित द्वारा बैंक के अंदर जाकर कैश काउंटर चेक किया गया उसमें नगदी ना मिलने पर उसने नोटों की गिनती करने वाली मशीन को चोरी कर लिया था l

Related posts

चलता ट्रक बना आग का गोला:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Bhaskarnews

बदायूं में ब्रांडेड कंपनी के धोखे में बेची जा रही है मोबिल ऑयल

admin

बंदियो को जेल मैन्युअल के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराए:अपर जिला जज

admin

Leave a Comment