July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

महिला अपराधों सम्बंधित शिकायतो में लापरवाही बरतने वाले दरोगा को एसपी ने किया निलम्बित

महिला अपराधों सम्बंधित शिकायतो में लापरवाही बरतने वाले दरोगा को एसपी ने किया निलम्बित

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)महिला उत्पीडन से सम्बंधित अपराधों मे लापरवाही बरतने वाले एक दरोगा को एसपी ने निलम्बित कर दिया है।थाना सुरसा में तैनात उपनिरीक्षक मुकेश कुमार कोटार्य (पीएनओ-234114564) द्वारा महिला उत्पीडन/अपराधों से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतने व शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच मात्र औपचारिकता पूर्ण तरीके से कर सरसरी आख्या प्रेषित किए जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी लाइन जनपद हरदोई द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई द्वारा उपनिरीक्षक मुकेश कुमार कोटार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इस संबंध में प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी संडीला को इस निर्देश के साथ दी गई है कि 07 दिवस में जांच पूर्ण कर आख्या प्रेषित करें।

Related posts

अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

admin

27 दिसम्बर को होगा डिजिटल घरौनियो का वितरण:-जिलाधिकारी

admin

admin

Leave a Comment