October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

मुख्य विकास अधिकारी ने क्रॉप कटिंग और गौवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

भास्कर संवाददाता,फर्रुखाबाद

21 फरवरी 2025

फर्रुखाबाद:- जिले के ग्राम पंचायत खंडोली में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा आज 21 फरवरी को आलू की फसल की क्रॉप कटिंग कराई गई। इसके उपरांत उन्होंने गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्राम सचिव एवं गोपालक उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ गौवंशों की ईयर टैगिंग नहीं की गई थी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द सभी गौवंशों की ईयर टैगिंग कराई जाए। साथ ही, अच्छी नस्ल के गौवंशों को अलग कर उनके नस्ल सुधार हेतु आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए, जिससे गौशाला की आय बढ़ाई जा सके। ग्राम सचिव द्वारा बताया गया कि गौशाला में 135 कुंतल भूसा और 18 बोरी दाना उपलब्ध है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने हरे चारे की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही, गौशाला की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरूरी योजनाओं पर अमल किया जाए। उन्होंने कहा कि गौवंश संरक्षण के साथ-साथ उनकी देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। गौशाला के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों को जल्द से जल्द लागू करने की बात कही गई। ताकि गौवंशों की देखभाल में कोई कमी न रहे और गौशाला की आय बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकें।

Related posts

उधार शराब न देने पर विवाद, दबंग ने सेल्समैन पर किया जानलेवा हमला

admin

अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा

admin

27 दिसम्बर को होगा डिजिटल घरौनियो का वितरण:-जिलाधिकारी

admin

Leave a Comment