June 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार में देश में हुआ चौतरफा विकास- मुकुल सिंह आशा

हरदोई(लक्ष्मीकान्त पाठक) सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल पर आयोजित ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत बावन मण्डल के ग्राम तत्योरा के बूथ संख्या 91 मे आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक मुकुल सिंह आशा ने कहा कि केंद्र सरकार ने 11 सालो में सेवा को केंद्र बिंदु मानकर गरीब का कल्याण करते हुए कार्य किया है। हमारी सरकार ने देश की नागरिकों को सहारा दिया और न सिर्फ कोविड का सामना किया बल्कि अत्यंत कम समय में स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण कराया और अपने देश के साथ ही दुनिया के कई देशों को पहुचाई गई और उस समय भी विपक्ष लगातार विरोधाभाषी बयानों में लगा रहा। यह सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है 11 वर्ष पूर्व भारत की तुलना पहले जहां पाकिस्तान से होती थी वही इन 11 वर्षो में वैश्विक पटल पर चित्र बदला है और आज भारत की तुलना अमेरिका, चाइना, ब्रिटेन, रूस और जापान जैसे विकसित देशों से होती है और इसका प्रमाण है कि आज हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने है। सभा को सम्बोधित करते हुए मंडल महामत्री मनोज सिंह ने कहा युवा देश का भविष्य हैl विकसित भारत के संकल्प को युवाओं आगे आकर काम करना होगाl विकसित भारत के सपनों को साकार करने के लिए मोदी सरकार लगातार प्रतिबद्ध है
कार्यक्रम का आयोजन बूथ अध्यक्ष विवेक सिंह एवं संचालन मन्डल महामंत्री मनोज सिंह ने किया। पंचायत चौपाल मे प्रमुख रूप से राम चन्द्र कश्यप मंडल उपाध्यक्ष, श्याम लाल सक्सेना बीडीसी, अजय सिंह, सीपू सिंह, अनुज सिंह, विनय सिंह, अमित सिंह, शौर्य सिंह, कृष्णा सिंह सहित मण्डल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

पड़ोसी से परेशान महिला ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंप बताई अपनी पीड़ा की न्याय की मांग

admin

गिफ्ट सामान बिक्री दुकान में लगी शॉर्ट सर्किट से आग – एक लाख रुपए के नुकशान का अनुमान

admin

ब्रेकर से टकराकर फिसली बाइक युवा दुकानदार की हुई दुःखद मौत

admin

Leave a Comment