October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशऔरैया

यमुना पुल पर ट्रक की टक्कर लगने से हाइटगेज टूटा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(औरैया)
औरैया के शेरगढ़ घाट पर यमुना नदी के पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए लगाया गया हाइटगेज सोमवार सुबह एक डीसीएम ट्रक की टक्कर से टूट गया पुल जिस पुल पर यातायात पूरी तरह से ठप हो होई। इस घटना के बाद पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसमें स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिला प्रशासन ने पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए हाइटगेज स्थापित किया था, ताकि केवल छोटी गाड़ियां ही पुल से गुजर सकें। लेकिन एक डीसीएम ट्रक ने हाइटगेज में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और यातायात पूरी तरह से ठप हो गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मिलकर हाइटगेज को सड़क से हटाकर किनारे किया, जिसके बाद यातायात बहार हो सके ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइटगेज लगाने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, खासकर जिला जालौन से आने वाले किसानों और व्यापारियों के । लोगों ने आरोप लगाया कि पुल की मरम्मत के दौरान इसे लंबे समय तक बंद किया गया है, अब एक्सप्रेस वे की टोल रोड को लाभ पहुंचाने के लिए पुल को फिर से बंद किया गया है।
स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी से इस पुल को फिर से खोले जाने की मांग की है, ताकि उन्हें इस मार्ग से आवागमन में कोई परेशानी न हो सके।

Related posts

एआरटीओ प्रवर्तन ने बिना फिटनेस के 11 वाहनों को सीज कर – एक ट्रैक्टर ट्राली पर जुर्माना कार्यवाही करते हुए ,ओवरलोड ट्रक किया सीज

admin

किसान सेवा सहकारी समिति कायमगंज दक्षिणी का बी पैक्स उर्वरक विक्री केंद्रअनियमितताओं के कारण किया गया सील

admin

लखनऊ में BBAU कैंपस में लगाये गए – ‘भ्रष्टाचारी कुलसचिव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे

admin

Leave a Comment